Haldwani News : धनंजय गिरी पर जालसाजी की एक और रिपोर्ट, अबकी बार रडार पर बैंक अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के आरोपी धनंजय गिरी पर जालसाजी की एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस बार पुलिस के निशाने पर धनंजय के साथ बैंक के अधिकारी भी हैं। तहरीर के आधार पर काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक, गोविंदपुरा निवासी गुरमीत सिंह ने तहरीर दी है। गुरमीत सिंह का कहना है कि सहकारी बैंक से लाखों रुपए कर्ज लेकर फरार धनंजय गिरी ने कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है। आरोप है कि बैंक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से धनंजय को लाखों रुपए का कर्ज मिल गया। जिस रकम से धनंजय ने संपत्ति को खरीदना और बेचना शुरू किया। 

दमुवाढूंगा में उसने एक संपत्ति के नाम पर उन्हें भी 47 लाख रुपए का चूना लगाया है। जिस संपत्ति के लिए धनंजय ने सौदेबाजी की, उस पर बैंक की ओर से कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। संपत्ति से उसने लाखों कमाए, लेकिन बैंक के अधिकारी खामोश रहे। उन्होंने बैंक अधिकारियों पर धनंजय के साथ मिलीभगत कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। 

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Haldwani News : 11 दंपति की काउंसिलिंग, छह ने स्वीकारा एक-दूसरे का साथ

संबंधित समाचार