बरेली: हारे प्रत्याशी का तंबू फाड़ने के मामले में निर्वाचित सपा पार्षद समेत 300 पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हारे हुए प्रत्याशी ने दो फायर करने के भी लगाए आरोप

बरेली, अमृत विचार। स्वालेनगर से पार्षद के विजयी सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी के कार्यालय का तंबू फाड़ दिया। जब हारे हुए प्रत्याशी ने विरोध किया तो गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि सपा पाष पर गाली-गलौज कर मारपीट भी किया। आरोप है कि वह अपने समर्थकों के साथ आए और दो राउंड फायर भी किए। शिकायत पर किला पुलिस ने निर्वाचित सपा पार्षद समेत 10 नामजद समेत 300 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

स्वालेनगर निवासी इस्लाम खां ने दी तहरीर में बताया कि जहां से अलीम खां सुल्तानी चुनाव लड़ रहे थे, वहीं से उनका भतीजा अरबाज भी चुनाव लड़ा था। मतगणना में सुल्तानी चुनाव जीत गया, जिसके बाद उसने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनके भतीजे के कार्यालय में तोड़फोड़ की।

जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उनके घर में मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की। पुलिस ने निर्वाचित सपा पार्षद अलीम खां सुल्तानी, आसिम, फरमान, शादाब, अजीम, फैसल, छोटा, साजिद, मोहित, अरमान समेत 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में अलीम पर सट्टा खिलवाने भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मनरेगा... नहीं मिल रहा काम, जेसीबी से कराई जा रही तालाब की खोदाई

संबंधित समाचार