PCS Pre Exam 2023: गोंडा में 4932 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा
गोंडा/अमृत विचार। रविवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की पीसीएस की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में कुल 11866 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4932 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा का आयोजन हुआ।
परीक्षा के लिए शहर के 18 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए कुल 16798 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई गई।पहली पाली में 8399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 5950 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2459 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में भी 8399 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था।
इसके सापेक्ष 5916 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। 2483 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
यह भी पढ़ें:-PCS Pre Exam 2023: 67 फीसदी ने दी पीसीएस प्री की परीक्षा, इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को छकाया
