बरेली: जनहित के कार्यों के लिए आईएमए ने खरीदी जमीन
बरेली,अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मंगलवार को डोहरा रोड स्थित बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा विकास योजना में मौजूद लगभग 5000 वर्ग मीटर का भूखंड करीब नौ करोड़ रुपये में खरीदा है। आइएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल पदभार संभालने के साथ ही बरेली विकास प्राधिकरण में भूखंड …
बरेली,अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मंगलवार को डोहरा रोड स्थित बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा विकास योजना में मौजूद लगभग 5000 वर्ग मीटर का भूखंड करीब नौ करोड़ रुपये में खरीदा है। आइएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल पदभार संभालने के साथ ही बरेली विकास प्राधिकरण में भूखंड के लिए निविदा डाली थी, जिसकी मंगलवार को रजिस्ट्री हो गई।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस भूखंड को आवश्यकता पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्लड बैंक, मानसिक रुप से दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय और कई जनहितकारी योजनाओं के लिए प्रयोग में लाया जा सकता हैं। भविष्य की स्थिति को देखते हुए आईएमए बरेली की कार्यकारिणी इसका फैसला लेगी। अध्यक्ष डा. राजेश कुमार अग्रवाल, सचिव डा. राजीव गोयल तथा आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. जीएस खंडूजा, आइएमए के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहकर रजिस्ट्री कराई।
