अमरोहा: मकान तोड़ रहे मजदूर की तीन मंजिल से गिरकर मौत
इसी मकान को तोड़ रहा था चरण सिंह।
अमरोहा, अमृत विचार। मकान तोड़ रहे मजदूर की तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बाटूपुरा फतेहपुर में चरण सिंह का परिवार रहता है। सोमवार को चरण सिंह पुत्र हरसरू गांव के ही योगेश, सुमेर और सुखबीर के साथ हाइवे जीरो प्वाइंट पर स्थित हाजी भुट्टो के मकान को तोड़ने के लिए गया था।
बताया जाता है कि शाम चार बजे चरण सिंह मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़कर दीवार तोड़ रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मजदूर के तीसरी मंजिल से गिरने की खबर जब अन्य मजदूरों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया। वह कामकाज छोड़कर उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जब मौत की खबर चरण सिंह के परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने मकान स्वामी हाजी भुट्टो से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने संपर्क नहीं हो सका। तब घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों को समझाकर शांत किया। मकान स्वामी से पुलिस ने भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि मकान मालिक से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : इंजन की कपलिंग में फंसकर छह वर्षीय बालक की मौत
