बरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक घायल
बरेली/दुनका, अमृत विचार। मीरगंज के खिदाईपुर गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई और मिर्च कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव दुनका के ऋषभ गुप्ता (19) अपनी मिर्च की फड़ पर फतेहगंज पश्चिमी खाना देने जा रहे थे। उनके साथ मनोज (18) भी जा रहा था। रास्ते में अफसर अहमद (22) को भी उसने बाइक पर बैठा लिया। गांव खुदाईपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में अफसर अहमद और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यह ऋषभ गुप्ता की हालत गंभीर है। अफसर की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वहीं मनोज के पिता मजदूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: जनता का मूड कुछ भी हो, बस काफी है ईवीएम की सेटिंग बदलना- डॉ. तोमर
