बहरीन और कतर के बीच 25 मई से शुरू होंगी सीधी उड़ानें, छह साल बाद हटा प्रतिबंध
दोहा। बहरीन और कतर के राजनयिक संघर्ष के कारण छह साल के प्रतिबंध के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें 25 मई को फिर से शुरू होंगी। बहरीन न्यूज एजेंसी (बीएनए) ने बहरीन नागरिक उड्डयन मामलों के मंत्रालय के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में बताया गया कि दोहा और मनामा के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने के फैसले से दोनों देशों के नेताओं और लोगों की आम आकांक्षाए पूरी हुई हैं। गौरतलब है कि अप्रैल में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार होने के बाद उड़ानों को संचालित करने का कदम उठाया गया है।
इससे पहले 2017 में बहरीन सहित फारस की खाड़ी के कई देशों ने कतर पर दखल देने और आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए, उसके साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप-रूस सांठगांठ मामले की जांच में FBI ने बहुत जल्दबाजी की : अभियोजक
