अफगानिस्तानी सुरक्षाबलों ने गजनी में हथियार, गोला-बारूद किए जब्त
काबुल। अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूर्वी प्रांत गजनी में 35 एके-47 असॉल्ट राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किये हैं। खुफिया महानिदेशालय (जीडीआई) ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार बरामद हथियार और गोला-बारूद में एक पीके मशीन गन, तीन पिस्तौल, एक 82 मिमी कैलिबर की एंटी-टैंक गन, हजारों गोलियां और विस्फोटक वस्तुएं शामिल हैं।
गजनी प्रांत के कुछ हिस्सों में चलाये गये अभियान के दौरान इन हथियारों को जब्त किया गया। बयान में इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी जानकारी नहीं दी गयी है। इसी तरह के एक अन्य घटनाक्रम में अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने कुछ हफ़्ते पहले परवान, नंगरहार और निमरोज प्रांतों में हथियारों के कई जखीरों का भंडाफोड़ किया था और उन्हें जब्त भी किया था।
ये भी पढ़ें:- 'जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे धनी देश'
