काशीपुर: महिला कांग्रेस भी पहलवानों के समर्थन में उतरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राष्ट्रपति से की कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आदेश देने की मांग

काशीपुर, अमृत विचार। महिला कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं भारतीय महिला पहलवानों के समर्थन में उतरकर कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  

मंगलवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि जंतर-मंतर पर अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला पहलवान लंबे समय से धरना दे रही हैं।

न्यायालय के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं की गई, जो कि देश की नारी शक्ति का अपमान है। राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से इस विषय को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश जारी करना चाहिए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस की ओर से कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

बेहतर होगा कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर एक मिसाल पैदा की जाए। जहां पर कुमकुम सक्सेना, पूजा गुप्ता, रंजना गुप्ता, मीना जुनेजा, शुभ्रा शर्मा, सीरम सैफी, किरन चावला, चंद्रकला पांडे, डिंपल राणा, कामिनी, अनीता कमलेश आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार