Jalaun News : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजन बोले- काफी दिनों से चल रहा था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।

जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जालौन, अमृत विचार। शहर के राठ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी।  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मंगलवार को  इन्द्रा नगर निवासी जगदीश यादव (55)  सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे घर से निकले थे।  जब वह राठ रोड रेलवे क्रासिंग के ओबर ब्रिज के नीचे पहुंचा तभी संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसके पास कोई पहुंचता उसके पहले ही घटना स्थल पर  उसकी मौत हो गयी। ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत होने से वहां हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और  मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जगदीश किसी बात को लेकर कुछ दिन से परेशान चल रहा था। फिलहाल परिजन घटना को लेकर कुछ भी सही नहीं बता रहे हैं।

संबंधित समाचार