Dehradun News : पीड़ित की सहायता में करें अधिकारों का सदुपयोग, मुख्य आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में बोले डीजीपी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। वरिष्ठता क्रम में चयनित नागरिक पुलिस के 144 मुख्य आरक्षियों के 2 माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह में सभी मुख्य आरक्षियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि वे अपने अधिकारों का सदुपयोग पीड़ितों, गरीबों, असहायों के हित में करें, इनका दुरूपयोग न करें। साथ ही पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। 

डीजीपी ने पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग और फील्ड पुलिसिंग के बारे में कि, कैसे पीड़ित को न्याय दिलाना है और कैसे अच्छी पुलिस व्यवस्था की जानी है, पर भी टिप्स दिए गए। डीजीपी ने प्रशिक्षण में बाह्य व अंतः विषयो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में अन्तः विषयों में प्रथम चमन कुमार, बाह्य विषयों में प्रथम प्रमोद सिंह पंवार और सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट विवेक डबराल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इन प्रशिक्षु मुख्य आरक्षियों को 2 माह में अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, कानून व्यवस्था, पुलिस रेगुलेशन एवं कर्तव्य तथा बाह्यकक्ष में पदाति प्रशिक्षण, पुलिस प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबन्धन, शस्त्र प्रशिक्षण/फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

इसके अतिरिक्त इन प्रशिक्षुओं को प्राथमिक चिकित्सा, पुलिस संचार, आपदा प्रबंधन, सीसीटीएनएस, अग्निशमन, आतंकवाद, साइबर क्राइम, अभिसूचना एवं सुरक्षा, विधि-विज्ञान तथा हेड मोहर्रिर के कर्तव्य आदि विषयों पर व्याख्यानकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

दीक्षांत समारोह के दौरान आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, डीआईजी प्रशिक्षण बरिंदरजीत सिंह और डीआईजी/एसएसपी, देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- Dehradun News : सूबे में होगा कलस्टर स्कूलों का गठन, प्रत्येक जिले में होगी बैठक

 

संबंधित समाचार