बरेली: MJPRU ने परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी, 8 जून से होंगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-23 (एनईपी) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 8 जून से 12 जून तक होंगी। परीक्षा 3 से 6 बजे की पाली में होंगी। यह परीक्षाएं 20 मई से शुरू हो रहीं स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के मध्य ही होंगी। विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं के साथ परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं। संस्थागत परीक्षाओं के लिए 247 केंद्र बनाए गए हैं।

स्नातक के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों की मुख्य परीक्षा 20 मई और परास्नातक के छात्रों की 23 मई से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय ने सोमवार को परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। अब नई शिक्षा नीति के तहत संचालित परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 12 जून के मध्य होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

बरेली में 32 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक के संस्थागत छात्रों की मुख्य परीक्षा के लिए 247 केंद्र निर्धारित किए हैं, जिनमें बरेली में 32 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें बरेली कॉलेज में स्वकेंद्र समेत छह महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा पीलीभीत में 18, बदायूं में 20, रामपुर में 20, शाहजहांपुर में 24, मुरादाबाद में 38, बिजनौर में 50, अमरोहा में 27 और संभल में 18 केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: अशरफ के गुर्गों का फायरिंग करते एक और वीडियो और वायरल

 

संबंधित समाचार