बरेली: दादी को मारने वाले पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली,अमृत विचार। दादी की हत्या करने वाले पोते को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गुस्से में अपना आपा खो बैठा था। जिस वजह से उससे हत्या हो गई।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बेटी जागीर गांव के रहने वाले तालेवर नासिक में मोबाइल टावर लगाने का काम करता है। बता दें कि बीते दिनों तालेवर घर आया हुआ था। उसका पत्नी सोनी से विवाद चल रहा है। जिस वजह से वह शाहजहांपुर मायके में रहती है। उसके चाचा के पेट का ऑपरेशन होने पर तालेवर की पत्नी उन्हे देखने आई थी। इस दौरान तालेवर की दादी ने सोनी को घर पर रोक लिया था। इसकी जानकारी होने पर तालेवर ने विरोध किया था।
इस दौरान हत्यारोपी ने घर में आग लगाने के साथ ही दादी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में तालेवर के चाचा प्रेम शंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी तालेवर चाचा समेत परिजनों को रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मंगलवार को सुभाषनगर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया । रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को आज जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: पोते ने डंडे से मारकर दादी को उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम
