बरेली: खाद्य तेल चोरी करते हुए पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बीएल एग्रो की जौहरपुर यूनिट से खाद्य तेल भरकर चला एक टैंकर ड्राइवर बड़ा बाइपास पर खाद्य तेल चोरी करते हुए पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया, साथ ही मामले में आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

परसाखेड़ा रोड नंबर दो पर बरेली लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी स्थित है। फर्म के मैनेजर अमिताभ कुमार शुक्ला ने दर्ज मुकदमें में बताया है कि उनकी कंपनी से एक टैंकर बीएल एग्रो कच्ची घानी का 3030 किलो खाद्य तेल लादकर श्री बालाजी फूड्स रसुईया के लिए निकला था। इस दौरान टैंकर ड्राइवर ने बड़ा बाइपास के परधौली गांव के पास बाबा ढाबे के किनारे टैंकर को रोक लिया और टैंकर में से तेल पीपे में चोरी करने लगा। घटना के वक्त बीएल एग्रो का कर्मचारी पंकज कुमार वहां से गुजर रहा था, पूरा वाक्या देखा तो वह दंग रह गया। 

मामले की सूचना उन्होंने बरेली लॉजिस्टिक्स के मैनेजर अमिताभ शुक्ला को दी। सूचना पर मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए और मौके से चोरी किया 15 किलो तेल बरामद किया, साथ ही तिलियापुर निवासी ट्रक ड्राइवर रोहतास को पकड़ कर अपने साथ ले आए और शिकायती पत्र सौंपकर सीबीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में टैंकर ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: गर्मी बढ़ते ही शहर के कई क्षेत्रों में हो रही घंटों बत्ती गुल, लोग हुए बेहाल

 

संबंधित समाचार