खटीमा: मुस्लिम गो रक्षकों ने दिया धरना, धमकी देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा की लगाई गुहार

खटीमा, अमृत विचार। संयुक्त सनातन गो रक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री सय्यद दानिश जान तिरमजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि मुस्लिम गौरक्षकों को परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रहीं हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रक्षा वाहिनी ने जामा मस्जिद कमेटी पर आरोप लगाया कि उनको धमकियां दी जा रहीं हैं। आरोप लगाया कि कट्टर पंथी जो सरकार में सदस्य हैं व भाजपा से जुड़े हैं। उन्हें निष्कासित किया जाए। वक्फ संपत्तियों से कट्टर पंथियों को हटाया जाए। मुस्लिम गो रक्षक व राष्ट्रवादी मुस्लमानों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। 

इस दौरान प्रदेश महामंत्री तिरमजी के साथ जिला महामंत्री इमरान सकलैनी, नगर अध्यक्ष रासिद अंसारी, नगर उपाध्यक्ष तौकीर अंसारी, नगर महामंत्री जमाल कसगर, महामंत्री साईम अंसारी, मो. वासर अंसारी, मोत्र आसिफ कसगर, मो. अयूब अंसारी, मो. साहिल कसगर, मो. आकिब कसगर, आशू, उवैश मंसूरी, फरदीन अंसारी, शहनशाह खान, शाहरूख सिददीकी, दानिश रिजवी, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।  

 

संबंधित समाचार