संभल: अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक की मौत, सात लोग घायल
दिल्ली से लौट रहे थे बदायूं जिले के एक परिवार के सदस्य
संभल/बबराला, अमृत विचार। गुन्नौर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। सभी लोग बदायूं जिले के रहने वाले हैं।
बदायूं जिले के गांव बल्लिया निवासी चंद्रप्रकाश (45), पत्नी दुर्गा (42), बेटा सचिन (14), नरेश पाल (55), बेटा आकाश (20) व सुरेंद्र (14), गांव बिछुरिया निवासी सतेंद्र (14) पुत्र अनोखे, शिवम (6) पुत्र वीरेश रिश्तेदारी में विवाह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। बुधवार सुबह परिवार के सभी लोग ऑटो से गांव लौटने लगे।
अनूपशहर गंगा पुल पार करके संभल जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गुन्नौर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी पहुंचे।
ये भी पढ़ें:- संभल: पति को बंद कमरे में युवती के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा
