Chitrakoot: गांवों की सड़कों की मरम्मत से पहले न दें सत्यापन प्रमाणपत्र, डीएम ने एडीएम नमामि गंगे को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में डीएम ने एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए।

चित्रकूट में डीएम ने एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए। गांवों की सड़कों की मरम्मत से पहले सत्यापन प्रमाणपत्र न दें।

चित्रकूट, अमृत विचार। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जल जीवन मिशन के कामों के दौरान गांवों में सड़कों की बदहाली की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम ने एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण को निर्देश दिए कि जब तक सड़कों की मरम्मत न की जाए, संबंधित संस्थाओं को सत्यापन प्रमाणपत्र न दिया जाए। 

बैठक में डीएम ने एक्सईएन जल निगम संजय कुमार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजलापूर्ति से छूटे गांव का प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए। उन्होंने परदवां ग्राम पंचायत में सौर ऊर्जा की जगह विद्युतापूर्ति से पेयजल व्यवस्था संचालित करने का प्रस्ताव बनाने को कहा। बीएसए लवप्रकाश यादव ने बताया कि 236 स्कूलों में कनेक्शन करा दिया गया है।

इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि हर स्कूल में दो कनेक्शन अवश्य कराएं।  उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम कराया जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पीके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार