बरेली: सड़क पर मिला रिक्शा चालक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बालाघाट क्षेत्र के संजय नगर निवासी 38 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र रघुवीर सिंह रिक्शा चालक था।

बीती रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी प्रीति ने बताया वह कई दिनों से घर भी नहीं आया था और बीमार चल रहा था। मृतक अपने पीछे एक बेटा बेटी छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें - बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों ने जड़ा ताला, अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से हैं आंदोलित

संबंधित समाचार