Kashipur News : फोटो स्टूडियो मालिक पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मोहल्ला कविनगर निवासी त्रिलोक शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल 2022 की रात्रि में माता का जागरण था। जिसकी वीडियो बनाने के लिए महेशपुरा स्थित एक फोटो स्टूडियो के मालिक राजू चौहान को प्रोग्राम दिया गया था।

राजू चौहान ने वीडियोग्राफी का खर्चा पांच हजार रुपये बताया। जिस पर पीड़ित ने एक हजार रुपये राजू चौहान को एडवांस बुकिंग के अदा कर दिए। 10 अप्रैल 2022 को राजू चौहान ने माता के जागरण की वीडियोग्राफी बनायी। 16 अप्रैल 2022 को जब उसने वीडियोग्राफी दिखाई तो उसमें मकान व अन्य की वीडियोग्राफी नहीं थी, जबकि उसको अन्य की वीडियोग्राफी के लिए बोला गया था। 

इस पर आपत्ति जताने पर वह भड़क गया और गाली गलौज पर उतारू हो गया और कहा कि वह अपने हिसाब से काम करता है, यह वीडियो लेकर जाओ और पैसे दो। जिसके बाद से वह पीड़ित से रंजिश रखने लगा। 

घटना के एक साल बाद 16 मई 2023 को पीड़ित आरोपी की बगल की दुकान में गया तो राजू चौहान व उसका पिता रमेश चौहान गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर वह दोनों हाथापाई करने लगे और जान से मारने की धमकी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Kashipur News : झाड़ियों में मिले शव की हुई शिनाख्त, मौत की वजह ढूंढने में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज