बरेली: सिर्फ चार टेक्नीशियन... एक्सरे कराने वाले मरीज सैकड़ों में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक्सरे कराना भी आसान नहीं रह गया है। वजह यह है कि सिर्फ चार टेक्नीशियन ही यहां तैनात हैं और एक्सरे कराने आने वाले मरीजों की संख्या सैकड़ों में। लिहाजा पूरे दिन इंतजार के बावजूद तमाम मरीजों को एक्सरे कराए बगैर अगली तारीख लेकर लौटना पड़ता है। जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि शासन से स्वीकृत पदों के तुलना में टेक्नीशियन की संख्या कम हैं, फिर भी मरीजों को समय पर इलाज दिलाने की कोशिश की जाती है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सरकारी अस्पतालों में 40 फीसदी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं, चिकित्सकीय सेवाएं हो रहीं प्रभावित

 

संबंधित समाचार