'इतने सारे उपनाम हैं, सुनकर खुश हूं', निक जोनास ने भारत में 'जीजू' कहे जाने पर दी प्रतिक्रिया  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिकी गायक निक जोनास ने कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से विवाह के बाद भारत में बहुत से लोग उन्हें 'जीजू बुलाते हैं और कई उपनाम सुनकर उन्हें खुशी होती है। निक हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां प्रस्तोता ने उनसे 'जीजू' पुकारे जाने पर प्रश्न किया। 

https://www.instagram.com/p/CrEZT6brfpN/?hl=en

इस पर उन्होंने कहा,  बहुत से लोग ऐसा कहते हैं। हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे। रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे 'जीजू' बुला रहे थे। बीबीसी के शो के दौरान प्रस्तोता ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें 'निकुआ' कह रहा था, इस पर निक ने कहा हां मैंने सुना था। 

https://www.instagram.com/p/CqiDOdrD8nw/?hl=en

निक ने कहा, मैं भारत से प्यार करता हूं। कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी। लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है। निक अपने आने वाले एल्बम 'द एल्बम' का प्रचार कर रहे हैं। निक और प्रियंका का विवाह 2018 में हुआ था।

ये भी पढ़ें : The Kerala Story : बंगाल में रिलीज होगी फिल्म 'द केरल स्टोरी', सुप्रीम कोर्ट ने हटाया बैन

संबंधित समाचार