मृदुल कुमार स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मृदुल कुमार को स्विटजरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी मृदुल कुमार अभी विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें स्विटजरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुमार जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : त्रिपुरा के शाही परिवार ने राज्य के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं किया: माणिक सरकार 

संबंधित समाचार