समुद्र में LED लाइट का इस्तेमाल कर मछली पकड़ने की मांग पर केंद्र लेगा तकनीकी सलाह : केंद्रीय मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पणजी। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एलईडी लाइट के इस्तेमाल की मांग पर फैसला करने से पहले तकनीकी सलाह लेगा। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री रुपाला अभी ‘सागर परिक्रमा’ के पांचवें चरण के लिए गोवा में हैं।

ये भी पढ़ें - अडाणी मामले पर समिति के निष्कर्ष पूर्वानुमान के अनुसार, क्लीनचिट की बात फर्जी : कांग्रेस

इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय और मछली पकड़ने के व्यापार से जुड़े हितधारकों से मुलाकात की। रुपाला ने दक्षिण गोवा के वास्को में मछुआरों के साथ एक बैठक की। रुपाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘समुद्र में मछली पकड़ने के लिए एलईडी लाइट के इस्तेमाल की अनुमति देने की मांग की जा रही है। इस मांग का समर्थन कर रहे लोगों ने दावा किया है कि यह समुद्र में मछली पकड़ने के लिए वैज्ञानिक रूप से साबित समाधान है।’’ गोवा में एलईडी लाइट का इस्तेमाल कर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मछुआरा समुदाय के साथ संवाद करते हुए मंत्री ने कहा कि महिला समूहों और छोटे मछुआरों को निर्यातकों के साथ जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मछुआरा समुदाय के गांवों की अपनी यात्रा के दौरान, मैंने महसूस किया कि जहां पुरुष मछली पकड़ने के लिए समुद्र में होते हैं, वहीं महिलाएं व्यापार संभालती हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को निर्यातकों से जोड़ने पर उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - सीजेआई ने न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को बताया- एक ‘असाधारण सहयोगी’ 

संबंधित समाचार