बरेली: नवनिर्वाचित नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष का किया स्वागत और अभिनंदन

बरेली: नवनिर्वाचित नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष का किया स्वागत और अभिनंदन

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की कार्यसमिति की बैठक सिद्धिविनायक कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश/क्षेत्र/जिला के पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। बैठक में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा 2014 के बाद से हमारा संगठन बहुत सर्वव्यापी एवं बहुत मजबूत हुआ है। बूथ अध्यक्ष पार्टी का बहुत महत्वपूर्ण संगठन विस्तार है। भाजपा में ही सम्भव है कि कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्य्क्ष बनता है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने पन्ना प्रमुख बनाये हैं लेकिन अब संगठन विस्तार करते हुए हम पन्ना समिति बनाने का काम कर रहे हैं जिसमें पन्ना प्रमुख के साथ 5 सदस्य पन्ना समिति सदस्य बनाये जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं व सभी जन प्रतिनिधियों ने कढ़ी मेहनत कर नगर पंचायत व नगर पालिका को जिताया है। पहली बार हम शाही में जीते हैं और पहली बार ही पार्टी सिंबल पर हम बहेड़ी नगर पालिका में जीत दर्ज की है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान होने है जिनको हमें लोकसभा से बूथ स्तर तक करने हैं। महासंपर्क अभियान में जिले के 8 पदाधिकारी व मंडल से 4 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 22 से 24 तक मंडल की कार्यसमिति की बैठक को करना है। पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय मार्गदर्शन पर केंद्र व प्रदेश सरकार चल रही है। सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि महासंपर्क अभियान में सभी को मेहनत से लगना है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं जो निष्क्रय हैं उनकी सूची बना कर उनसे व्यक्तिगत मिलकर पार्टी में सक्रिय करने का काम करने हैं। पूरी सक्रियता से आगामी चुनाव में हमको लगना है। नवनिर्वाचित नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर नगर पंचायतो व नगर पालिकाओं में कमल खिलाने के काम किया है। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के संयोजक व प्रभारी की मेहनत की सराहना करते हुए सभी नगर पंचायतो व नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का स्वागत व अभिनंदन किया। मंडल कार्यसमिति में सभी मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्ष संयोजक/ प्रभारी, सभी बीडीसी मेंबर भी रहेंगे। सभी महासंपर्क अभियानों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों दी गई। विधानसभा स्तर पर जन संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनानी है, सभी मोर्चो का संयुक्त रूप से सम्मेलन कराना है। लाभार्थियों का सम्मेलन भी शक्तिकेन्द्र स्तर पर कराना है।

जिला कार्यसमिति बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, ब्रज क्षेत्र प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक एमपी आर्य, डी सी वर्मा, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, पूरण लाल लोधी, प्रशांत पटेल, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार, ब्लॉक प्रमुख रवि गंगवार, देवेंद्र सक्सेना,  चैयरमैन प्रेमलता राठौर, रश्मि जायसवाल, बुद्धसेन मौर्य, वीरपाल मौर्य, धर्मा देवी , नदीम हसन एवं सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: पुलिस ने आठ ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, बाइक के पार्ट्स और औजार बरामद