राष्ट्रपति ने की मद्रास हाईकोर्ट में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की, जिनमें उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल पी. धनबल शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने न्यायिक अधिकारियों - रामासामी शक्तिवेल, पी. धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पन और कंडासामी राजशेखर को दो साल की अवधि के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें - जयपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया हुए फिर भाजपा में शामिल

ये नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।’’ उच्च न्यायालयों के स्थायी न्यायाधीश बनने से पहले अतिरिक्त न्यायाधीश आमतौर पर दो साल की अवधि के लिए काम करते हैं। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 21 मार्च को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए चार न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी।

ये नियुक्तियां, किरेन रीजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल द्वारा कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद हुई हैं। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में दो न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी। 

ये भी पढ़ें - जातिगत सर्वे को लेकर सरकार की आलोचना पर नीतीश कुमार ने की भाजपा की आलोचना 

संबंधित समाचार