सस्ते सोने का लालच देकर इंदौर के व्यापारी से ठगी, झांसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

झांसी। सस्ते दाम पर सोना बेचने का वादा करके और धातु का नकली टुकड़ा सौंपकर इंदौर के एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को यहां बरुआसागर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

क्या बोले अधिकारी

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि व्यापारी दीपक दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक पूर्व कर्मचारी ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के दीपचंद कुशवाह से मिलवाया था। 

घर पर बड़ी मात्रा में पुराना सोना मिलने का दावा 

शिकायत के मुताबिक, कुशवाह ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें अपने घर पर बड़ी मात्रा में पुराना सोना मिला है और वह इसे कम कीमत पर बेचना चाहते हैं। पुलिस ने कहा कि दो जून को आरोपी कुशवाह ने दुबे और उनके एक साथी को बरुआसागर के एक मंदिर में बुलाया और धातु का एक छोटा सा टुकड़ा थमाकर उसे सोना बताया और 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में वह गायब हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, कैश बरामद  

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, और बुधवार देर रात धमना रोड पर मुठभेड़ के बाद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कथित तौर पर ठगी गई रकम के 6.27 लाख रुपये बरामद किए। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में टूटे बिजली आपूर्ति के सारे रिकॉर्ड, 31,894 मेगावाट पहुंची मांग, ऊर्जा मंत्री ने जनता से की यह अपील

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार