बरेली: प्रधान ने नहीं दिए अभिलेख, घोटाले की जांच अटकी
बरेली, अमृत विचार। भदपुरा ब्लाक की एक ग्राम पंचायत में विकास न कराकर लाखों रुपये के गोलमाल के मामले की जांच अभिलेख न मिलने से अटक गई है। अफसरों का कहना है कि मामले में आरोपी ग्राम प्रधान का पति पूर्व ब्लाक प्रमुख है।
मामला गांव मरगा मरगइया का है। बीते तीन साल में मनरेगा समेत अन्य मदों से कराए कार्यों में बड़े पैमाने पर गोलमाल हुआ। ग्रामीणों ने शपथ पत्र के साथ इसकी शिकायत डीएम और सीडीओ से की थी। डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह जांच करने पहुंचे तो ग्राम प्रधान ने अभिलेख दिखाने से इनकार कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों से शिकायत के आधार पर जानकारी जुटाई। कुछ देर बार डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार भी ग्राम निधि से कराए गए कामों की जांच करने पहुंचे। अभिलेख नहीं मिलने की वजह से वह भी लौट गए। अब दोनों ही अधिकारी फिर से जांच करने जाएंगे। डीसी मनरेगा का कहना है कि अब अंतिम जांच करने को वह अगले सप्ताह फिर जाएंगे। इस दौरान अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए तो प्रधान के साथ सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- अशरफ के साले सद्दाम की दुबई की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
