देहरादून: एक दिन में हेमकुंड साहिब जाने के लिए सिर्फ 2500 श्रद्धालुओं को ही अनुमति 

देहरादून: एक दिन में हेमकुंड साहिब जाने के लिए सिर्फ 2500 श्रद्धालुओं को ही अनुमति 

देहारादून, अमृत विचार। आज से हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार के दिन खोल दिए गए हैं। लेकिन मार्ग में अभी भी काफी बर्फ है जिसके चलते प्रशासन ने बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं दी है। एक दिन में हेमकुंड साहिब जाने के लिए केवल 2500 यात्रियों को ही अनुमति दी गई है।

शुक्रवार सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया रवाना हुआ और दोपहर को पहुंचा। शनिवार यानि आज सुबह जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ और सुबह दस बजे कपाट खोल दिए गए।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह आठ बजे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पंजाब से आए मोगा सतनाम पूर्व फौजियों के बैंड बाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया था।  फिलहाल यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और हेमकुंड साहिब के यात्रा पड़ाव गोविंदघाट, पुलना, घांघरिया में दुकानें सज चुकी हैं।