खनन मंत्रालय में असिस्टेंट पद पर हुआ हरदोई के वैभव का चयन, लोगों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कहावत है कि 'होनहार बिरवान के चिकने होत पात' शहर के वैभव ने इस कहावत को बिल्कुल सच साबित कर दिया है।10 जुलाई को वैभव का 23 वां जन्मदिन है, उससे पहले ही होनहार वैभव ने अपने घर वालों को ऐसा अलबेला तोहफा दिया है, जिससे उसके घर वालों के चेहरे चमक उठे और समूचा शहर चकाचौंध हो गया। 

वैभव शुक्ला का केंद्र सरकार के खनन मंत्रालय में असिस्टेंट पद पर चयन हो गया। हालांकि इससे पहले उसका केंद्र सरकार के पोस्टल असिस्टेंट और राज्य सरकार के लेखपाल के पद पर चयन हुआ था। एक साथ 3-3 पदों पर चयन होने से हर कोई झूम उठा।

शहर के बिलग्राम चुंगी के पास राधानगर गंगा बक्श पुरवा के शिक्षा विभाग में एई दिलीप शुक्ला और मधु शुक्ला के लाडले वैभव शुक्ला ने कामयाबी की जो इबारत लिखी है,उससे कोई भी फूले नहीं समा रहा है।शहर के राम जूनियर हाईस्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले वैभव ने जीआईसी में भी पढ़ाई की और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

वैभव का 10 जुलाई को 23 वां जन्मदिन है, लेकिन उससे पहले ही उसने अपने घर वालों के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। केंद्र सरकार के खनन मंत्रालय में असिस्टेंट के पद पर चयनित होने से पहले वैभव का केंद्र सरकार के पोस्टल असिस्टेंट और उसके बाद राज्य सरकार के लेखपाल के पद पर चयन हो चुका है। वैभव शुक्ला की इस कामयाबी पर उसके नाते-रिश्तेदार ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस के लोग भी काफी गदगद हैं।

ये भी पढ़ें -Blind Murder Case का हरदोई पुलिस ने किया खुलासा, प्यार के पागलपन में खुद ही सीने पर मारी थी गोली 

संबंधित समाचार