Haldwani News : तेंदुए ने दादा-पोते पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दूचौड़, अमृत विचार। ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ के दौलिया नंबर 2 में शनिवार शाम 4 बजे घर के पास ही खेत में एक तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। 

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने दौलिया नंबर 2 निवासी दया कृष्ण चोपड़ा (65) व उनके पोते भूवित चोपड़ा (5) पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनों को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया। 

तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।
 
ग्रामीणों की मानें तो हमलावर तेंदुआ हमले के बाद आसपास में ही के खेतों में जाकर छिप गया। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि टीम को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Amrit Vichar Utsav Dhamaka Offer : अमृत विचार के 'उत्सव धमाका ऑफर' के तृतीय पुरस्कार विजेता बनें तिवारी लाल, वॉशिंग मशीन पाकर खिला चेहरा

संबंधित समाचार