बरेली: शादी समारोह में ननद और भाभी से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी समारोह में ननद और भाभी के साथ शोहदों ने अश्लील हरकतें कीं और उनके वीडियो और फोटो खींचने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शिकायत पर किला पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 8 मई को उनके एक रिश्तेदार की शादी किला क्षेत्र के जवाहर बरात घर में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी, सलहज, साले और बच्चों के साथ गए थे। बरात में फतेहगंज पश्चिमी के मीरापुर निवासी अंकित, अंकुर, हुसैनपुर निवासी अतुल और अरुण उनकी और उनके साले की पत्नी के फोटो खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनके और उनके साले के सिर में गंभीर चोट लगी है। शिकायत पर किला पुलिस ने अंकित, अंकुर, अतुल और अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: निरीक्षण को आए SP GRP ने बहादूर सिपाही को किया सम्मानित

 

 

 

संबंधित समाचार