बरेली: गर्मियों की छुट्टी में 22-25 मई तक लगेगा निशानेबाजी का शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मियों की छुट्टी में प्रशासन बच्चों में प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से 22 मई से बरेली राइफल क्लब में एक बेसिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। राइफल क्लब की महासचिव और नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह शिविर 25 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं और बच्चों को निशानेबाजी के बुनियादी गुर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके पीछे बरेली के युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देना भी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बस अड्डे के पास बना शौचालय बस्ती में बढ़ा रहा गंदगी

 

 

संबंधित समाचार