अलीगढ़ : बुजुर्ग पर हमला करने के दो दोषियों को दस-दस साल की कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले में बुजुर्ग पर हमले के दो दोषियों को न्यायालय ने दस-दस वर्ष कैद की सजा से दंडित किया है। ये घटना बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में 15 मई 2010 की है। 

अभियोजन अधिवक्ता ने बताया कि गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह गांव के लाला की दुकान पर जा रहे थे। तभी नामजद महेश व टिंकू ने रंजिशन गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक ने चाकू से प्रहार किए और दूसरे ने मारपीट की। मामले में प्रेमपाल जख्मी हुए।

मुकदमे के आधार पर गिरफ्तारी व चार्जशीट की कार्रवाई की गई। मामले में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष कैद व 15-15 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। 

ये भी पढ़ें -आगरा में नकली सोना गिरवी रख लिया लोन, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार