Auraiya: चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवरात किए पार, एक गृहस्वामी व चोरों के बीच फायरिंग, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Theft In Auraiya औरैया में चोरों ने दो घरों से 10 लाख रुपये की नकदी व जेवरात किए पार।

Theft In Auraiya औरैया में चोरों ने दो घरों से 10 लाख रुपये की नकदी व जेवरात किए पार कर दिए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।

औरैया, अमृत विचार। Theft In Auraiya कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो गांवों में चोरों ने लाखों का माल पार किया। एक गृहस्वामी ने चोरों को भागते देख अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जबाव में चोरों ने भी कई राउंड फायरिंग की और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। लेकिन, चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। दोनों पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने उनके घरों से करीब 10 लाख रुपये की नकदी व जेवरात पार कर दिये हैं। 

गांव नूराबाद निवासी प्रदीप शाक्य पुत्र मनीराम शाक्य शनिवार रात अपने परिवार के छत पर सो रहे थे। तभी, रात करीब एक बजे चोर उनके घर छत के सहारे नीचे आ गए और घर के अंदर उनके कमरे की अलमारी में रखे सोने के 130 ग्राम के आभूषण व दो किग्रा चांदी सहित दो लाख 40 हजार रुपये नकदी पार कर ले गए। इसके अलावा कमरे में रखे बक्शा को उठा ले गए, जिसमें रखे 41 हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी रखी हुई थी। रात को खटपट की आवाज सुनकर जैसे ही व्यापारी जागा तो उसने अपने परिवार को आवाज दी, आवाज सुनकर चोर घर से छत से कूदकर भाग निकले।

चोरों को देखते ही सर्राफ द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई, चोरों द्वारा भी कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। कुदरकोट पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष मूलेन्द्र चौहान द्वारा चोरों का पीछा किया गया, लेकिन चोर रात का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। वहीं, दूसरी घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र के ही गांव किरकिचिया पुर गांव में हुई।

शीलेश यादव पुत्र गुलाब सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे, तभी रात को घर के पीछे से पहुचे अज्ञात चोरों ने उनके घर को अपना निशाना बना लिया और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बेड में रखे एक जोड़ी सोने के ब्रजबाला सहित तीन लाख रुपये के आभूषण  सहित 30 हजार रुपये नकदी ले गए। पास के गांव में ही हुई चोरी का शोरगुल होते ही करीब ढाई बजे शीलेश और उनका परिवार जागा और जैसे ही घर के अंदर से टार्च लेने गए, टार्च को देखते ही उनकी नजर कमरे के गेट पर गई तो ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

अलमारी का लॉक टूटा हुआ था व बेड व धरती पर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देखकर पीड़ित परिवार रोने लगा और भीड़ जमा हो गई, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गई और घटना की छानबीन की । थानाध्यक्ष मूलेन्द्र चौहान ने बताया कि दोनो ही चोरियों में एक ही व्यक्ति का हाथ है,,जल्द ही खुलासा किया जाएगा। एक ही रात में 500 मीटर दूरी पर गांवो में हुई चोरियों से ग्रामीण दहशत में आ गए है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद सभी परेशान है।

संबंधित समाचार