लखनऊ: मोहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद, कश्मीरी मोहल्ला छावनी में तब्दील
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में मोहर्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पुराने लखनऊ में पुलिस मुस्तैद कर दी गई। यहां का कश्मीरी मोहल्ला छावनी में तबदील कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में मकान की छतों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। शरगा पार्क के पास भारी …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में मोहर्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पुराने लखनऊ में पुलिस मुस्तैद कर दी गई। यहां का कश्मीरी मोहल्ला छावनी में तबदील कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में मकान की छतों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। शरगा पार्क के पास भारी पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर सआदतगंज ने मौजूद लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। गौरतलब है कि सरकार ने कोविड-19 के कारण इस बार मोहर्रम के जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
