Bajpur News : मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर, अमृत विचार। गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में हुई मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग के धार्मिक चिह्न पोषक को उतारे जाने व घर में घुसकर स्वजनों से गाली-गलौज एवं मारपीट करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
ग्राम रेंहटा निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि 20 मई की सायं वह बाजपुर से परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह गेट के पास पहुंचे, एक कार सवार व्यक्ति तेजी से आया और उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। कहा कि उनकी गाड़ी की वजह से उनकी कार का शीशा टूट गया है।
विरोध करने पर आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। जगमोहन के बेटे मनिंदर सिंह की ओर से पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में दी गई है। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह गिल ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
