Bageshwar News : दोस्त की शादी में शामिल होने आए दिल्ली के चार युवक, नदी में नहाते समय एक युवक डूबा, परिवार में मातम

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

बागेश्वर, अमृत विचार। दोस्त की शादी में शामिल होने आया दिल्ली का एक युवक नदी में बह गया। काफी खोजबीन के बाद नदी में बहे युवक का पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है। वहीं आपको बता दें कि नदी में चार लोग नहाने आये थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

नगर के तल्ला बिलौना निवासी सुरेश लाल के पुत्र पंकज का विवाह 27 मई को है। पंकज दिल्ली में रहता है। उसके विवाह में उसके साथी रोहिल्ला, दिल्ली निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 30 वर्षीय खुशाल, 28 वर्षीय राहुल और 26 वर्षीय अक्षय रविवार की सुबह गांव पहुंचे। नाश्ता के बाद चारों युवक सरयू नदी की तरफ चले गए। वहां पशु चिकित्सालय के पीछे की तरफ नदी में नहाने लगे।

एकाएक चारों डूबने लगे। उनके साथ कोई स्थानीय नहीं था। अक्षय ने सूझबूझ का परिचय दिया और बारी-बारी दो अन्य साथियों को पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। जबकि 25 वर्षीय प्रिंस पुत्र विरेंद्र नदी की गहराई की तरफ अंदर डूब गया। उसे काफी खोजने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिला।

इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंची। डूबे युवक की तलाश की जा रही है। अभी वह नहीं मिला है। घटना के बाद बिलौना गांव में कोहराम मच गया है। घटना में बचे तीनों अन्य साथी भी बदहवास हैं। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।

संबंधित समाचार