Unnao News: शहर के बड़े होटल कारोबारी व नेट केबल सप्लायर सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में शहर के बड़े होटल कारोबारी व नेट केबल सप्लायर सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार।

उन्नाव के दही थाना की पुलिस ने शहर के बड़े होटल कारोबारी व नेट केबल सप्लायर को होटल में एक साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की।

उन्नाव, अमृत विचार। दही थानांतर्गत किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक बड़े होटल कारोबारी व नेट केबल सप्लायर को उसके साथी के साथ एक होटल से पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से किशोरी को भी बरामद किया। जांच के बाद होटल कारोबारी व उसके साथी के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अपहरण के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है। 

दही थानांतर्गत शिव नगर कोयला वाली गली निवासी व्यक्ति ने रविवार रात पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को होटल कारोबारी एक होटल ले गया है। पीड़ित ने वहां बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका भी जताई। इस पर दही थाना इंचार्ज राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ होटल पहुंचे और छापेमारी की। जहां कारोबारी अनिल तुली व उसका साथी सुनील किशोरी के साथ मिल गए। जांच में किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।

इस पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिलने पर होटल में छापेमारी की गई थी। जहां से किशोरी समेत आरोपियों को भी दबोचा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म