बरेली: थाने से चंद कदमों की दूरी पर दुकान में लूटपाट, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाने से चंद कदमों की दूरी पर कुछ लोगों ने प्रिंटिंग और सोलर पैनल की दुकान में लूटपाट की और दुकान को अपनी दुकान में मिला लिया। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना मीरगंज के रतनपुरी में रहने वाले सुरेश चंद्र गुप्ता की थाने के पास खानपुरा में नवदुर्गा ऑनलाइन के नाम से पारासरी मार्केट में सोलर पैनल, प्रिंटिंग लैपटॉप और इन्वर्टर की दुकान है। जिसमें मतदान के दिन इन्द्रेश पारासरी, रोहित पारासरी, शोभित पारासारी, उसकी पत्नी कमलेश पारासरी, सुधीर शर्मा व अन्य के द्वारा ताले तोड़कर लूटपाट की गई और सारा सामान लूट कर ले जाया गया। जिसका वीडियो भी लोगों ने बनाया। वहीं पीड़ित की दुकान को तोड़कर आरोपियों ने अपनी दुकान में मिला लिया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। आज इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: शादी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, SSP से लगाई गुहार

 

संबंधित समाचार