बहराइच : डिप्टी डायरेक्टर का मदरसा बोर्ड परीक्षा में छापा, दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । जिले के केंद्रों पर यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से चल रहे परीक्षा केंद्रों में डिप्टी डायरेक्टर ने औचक छापा मारा। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर को केंद्र पर नकल होते नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नकल विहीन परीक्षा के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही है। छात्र और छात्राएं अरबी, फारसी, मुंशी, मौलवी, कामिल और फाजिल की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की सुचिता के लिए सोमवार को देवीपाटन मंडल के प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र के साथ मदरसा दारुल फिक्र में औचक छापेमारी कर परीक्षा की जांच की। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर को नकल करते कोई छात्र नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शहर में संचालित अन्य मदरसों में चल रही परीक्षा की जांच की। 

डिप्टी डायरेक्टर ने नकल विहीन परीक्षा के निर्देश दिए। इसके बाद उपनिदेशक ने प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन पाइप  पेयजल परियोजना हुसैनपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : अब डिजिटल कार्ड पर सुरक्षित होगा मरीजों का हेल्थ रिकॉर्ड

संबंधित समाचार