आज का राशिफल। 23 मई, 2023

आज का राशिफल। 23 मई, 2023

मेष

आज व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। बुद्धि-विवेक से काम करना लाभकारी होगा।

वृष

आज पुराने रोगों के कारण परेशानी होगी। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिए। गर्मी की वजह से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

मिथुन

आज मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। भाई-बन्धुओं के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुभव मिलेंगे। मित्रों से आपको कुछ उपहार मिल सकता है।

कर्क

आज अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। बवासीर के रोगियों को तेज दर्द की शिकायत हो सकती है। कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

सिंह

आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे।

कन्या

आज वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। जीवनसाथी और इष्टमित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। मनोरञ्जन संबंधित कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। रुके हुए सरकारी कार्य आज पूरे हो जायेंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं।

वृश्चिक

आज काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं इसीलिए नए काम की शुरूआत न करें। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। कानूनी मामलों में आज आपको नहीं फंसना चाहिए। कही-सुनी बातों पर सहसा विश्वास न करें।

धनु

आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी।

मकर

आज सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप किसी काम को टालते हैं तो भविष्य में भी उसके टलने की सम्भावना बढ़ जायेगी। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।

कुंभ


आज समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। शेयर मार्केट में पहले किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है।

मीन

आज लेन-देन में की गई जल्दबाज़ी आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकती है। व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये।