प्रयागराज : उच्च न्यायालय निजी सेवा संवर्ग के 16 अधिकारियों की हुई पदोन्नति

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचना के अनुसार निशा कुमारी, किशन सिन्हा, शरद कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार शर्मा, जुनैद अहमद, अभिलाष सिंह, रमीज अहमद, आरती शर्मा, हसीनुद्दीन (लखनऊ), विक्रम सिंह, सत्येन्द्र सिंह पछेरे (लखनऊ), स्वाती पाठक, विवेक कुमार, निशांत मोहन (लखनऊ), राधिका विश्वकर्मा, संजीत कुमार यादव  को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक राजीव भारती के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पाण्डेय, वक़ार आलम, सिद्धांत साहू प्रमुख थे।

ये भी पढ़ें - बहराइच : सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, अध्ययन के लिए मृत शरीर को मेडिकल कॉलेज को दिया दान

संबंधित समाचार