बरेली: होटल में प्रेमी जोड़े को परेशान करने वाले संगठनों और लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को सुभाषनगर के एक गेस्ट हाउस में रेलवे कर्मचारी के साथ उसकी महिला मित्र पहुंची थी। कुछ संगठन के लोगों ने प्रेमी जोड़ों से अभद्रता की थी। अब पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सुभाष नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह की ओर से जमात-ए-रजा संगठन और रजा एक्शन कमेटी नाम के संगठनों के साथ ही चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

आरोप है कि इन लोगों ने प्रेमी युगल से न केवल अभद्रता की बल्कि उनका वीडियो बनाकर उनकी निजता भी भंग की और पहचान सार्वजनिक की। वीडियो के आधार पर चेहरे पहचान कर गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे पहले पुलिस ने प्रेमी युगल को बुलाने का प्रयास किया पर बदनामी के डर से वह रिपोर्ट कराने नहीं आए।

ये भी पढे़ं- बरेली: बाग की जमीन पर विवाद के चलते पिता और बेटी ने तलवार से शख्स पर किया हमला, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म