मुंबई पुलिस को मिली बम विस्फोट की धमकी, हिरासत में लिया गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक बार फिर बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर सोमवार सुबह लगभग 11 बजे एक संदेश के माध्यम से धमकी प्राप्त हुआ कि वह बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला है। 

ट्विटर के माध्यम से पुलिस को धमकी देने के नए तरीके का उपयोग करते हुए मुंबई को दहलाने की धमकी प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार, अब तक ये धमकियां पुलिस को फोन कॉल और ई-मेल के माध्यम से मिलती थी। मुंबई पुलिस ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अकाउंट की जांच शुरू की और मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित, टॉप 3 में लड़कियां शामिल

संबंधित समाचार