पूरी दुनिया को बेवकूफ नहीं बना पाएंगे G7 के सदस्य: China

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन को खतरा बताकर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करके जी7 देश अन्य देशों को ‘मूर्ख’ नहीं बना पाएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुश्री चुनयिंग ने ट्वीट किया,“जी7 के कुछ सदस्यों ने चीन को 'वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि के लिए सबसे बड़ा खतरा' करार दिया।” 

Hua Chunying - Wikipedia

उन्होंने कहा कि चीन को खतरा बताकर जी7के सदस्य अन्य देशों को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं। चुनयिंग ने बताया कि चीन ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था का नंबर-1 इंजन’ है, जो संयुक्त रूप से सभी जी7 देशों की तुलना में आर्थिक विकास में अधिक योगदान देता है और 140 से अधिक देशों के लिए एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार है। 

साथ ही संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के प्रयास का दूसरा सबसे बड़ा समर्थक है। हुआ ने कहा,“अगर चीन एक खतरा है, तो कुछ जी7 सदस्य क्या हैं जो संप्रभु राज्यों पर युद्ध के लिए जाते हैं, वैध विदेशी सरकारों को उखाड़ फेंकते हैं, बहुपक्षीय संधियों से बाहर निकलते हैं और अन्य देशों को आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए मजबूर करते हैं?”

 प्रवक्ता ने कई अंतरराष्ट्रीय संधियों और संगठनों को दिखाते हुए एक चार्ट भी जारी किया, जिसे अमेरिका ने हाल ही में वापस ले लिया है। इनमें संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), पेरिस समझौता और इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस ट्रीटी शामिल हैं। हुआ ने कहा कि 1945 और 2001 के बीच हुए 248 सशस्त्र संघर्षों में से 201 वाशिंगटन की ओर से शुरू किए गए थे।

ये भी पढ़ें:- Nepal: नेपाली शेरपा कामिरिता ने 28वीं बार माउंट एवरेस्ट पर किया फतह, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

संबंधित समाचार