कांग्रेस के आरोपों कि चिंता नहीं: MP BJP प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के आरोपों कि चिंता नहीं: MP BJP प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही है, हमें न कांग्रेस के आरोपों की चिंता है और ना ही इनके आरोपों से जनता प्रभावित होने वाली है।

ये भी पढ़ें - RBI ने बिना पहचान पत्र के नोट बदलने के फैसले का किया कोर्ट में बचाव 

शर्मा आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिसम्बर 2022 तक की सभी कॉलोनियों को वैध करने, प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कराने और किसानों के कर्ज की ब्याज माफी करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है।

मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकें अंतर्गत 31 दिसंबर 2016 तक बनी अनाधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित कर उनमे मूलभूत नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें दिसंबर 2022 तक की सभी कॉलोनियां वैध घोषित कर दी जाएंगी, उनकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय वास्तव में मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, शेष निकायों में कार्यवाही तेजी से चल रही है जिसे जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना जो हर गरीब लोगों को जिनका सपना होता है कि अपने जीवन के समय में चार धाम यात्रा करके आएं।

हमारी सरकार ने उन सबके सपने को पूरा किया है। तीर्थ दर्शन योजना को अब यात्रा हवाई जहाज से भी होगी। तीर्थ दर्शन विमान सेवा का प्रथम चरण 21 मई से 19 जुलाई तक संचालित होगा, जिसमें 800 वरिष्ठ जन लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें - MCD स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए पुनर्मतदान का महापौर का फैसला खारिज