Navratri 2023: कब है शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Navratri 2023: कब है शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा के भक्तों को नवरात्रि पर्व का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। पूरे नौ दिन देवी के भक्त माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। मंदिर से लेकर घरों तक मां के जयकारे गूंज उठते हैं। नवरात्रि के तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। जहां एक तरफ देवी मां के स्वागत के लिए पंडाल लगने शुरू हो जाते हैं वहीं मूर्तिकार दुर्गा जी की मूर्ति बनाने में जुट जाते हैं। बता दें कि साल में दो नवरात्रि आती है, एक चैत्र मास में और दूसरा आश्विन माह में, जिसे शारदीय नवरात्र कहते हैं। 

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से शुरू हो रहा है? 
इस साल मां दुर्गा 15 अक्टूबर 2023 से घर-घर पधारेंगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जो कि 24 अक्टूबर 2023 यानी को समाप्त हो रही है। 24 अक्टूबर को ही दशहरा यानी विजय दशमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। देशभर में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। 

शारदीय नवरात्रि 2023 घट स्थापना शुभ मुहूर्त

  • कलश स्थापना शुभ मुहूर्त आरंभ- सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू (15 अक्टूबर 2023)
  • कलश स्थापना शुभ मुहूर्त समापन- दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा ( 15 अक्टूबर 2023)
  • शारदीय नवरात्रि 2023 प्रारंभ तिथि- 15 अक्टूबर 2023 

नवरात्रि का महत्व 
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। पूरे नौ दिन देवी मां के अलग-अलग नौं स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि में मां भगवती की उपासना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और घर-परिवार पर दुर्गा जी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके अलावा नवरात्रि में माता रानी की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2023: आज है तीसरा 'बड़ा मंगल', बस करें ये उपाय, बजरंगबली कभी नहीं होने देंगे धन की कमी