मुरादाबाद : मेलबर्न में अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे ललित मोहन, जानिए कब?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोटरी मण्डल 3100 से प्रथम बार अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन को मेलबर्न में 30 मई को मंडल के पहले रोटेरियन के रूप में पूर्व मंडलाध्यक्ष ललित मोहन गुप्ता संबोधित करेंगे। वह रोटरी क्लब मुरादाबाद ईस्ट के रोटेरियन है।

मेलबर्न में अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता विषय पर आयोजित हो रहे रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन में विश्व भर से लगभग 10000 रोटेरियन मौजूद रहेंगे।  इस उपलब्धि पर  मण्डल  के रोटेरियन में हर्ष है।

रोटरी मंडल के मंडलीय कार्यक्रम के सहायक मण्डलाध्यक्ष विवेक गोयल ने बताया कि ललित मोहन गुप्ता 26 मई को मेलबर्न अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जाएंगे। वहां से वापस आने पर मंडल की संयुक्त सभा में अपने अनुभव साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : ईपीसीएच की दुबई-यूएई के साथ मध्य पूर्व में एंट्री, तीन दिन तक संयुक्त अरब अमीरात में चलेगा आयोजन

 

संबंधित समाचार