जन अपेक्षाओं और शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरने का रहेगा प्रयास : आयुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवी पाटन मंडल के नवागत आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने संभाला कार्यभार 

अमृत विचार, गोंडा। देवी पाटन मंडल के नवागत आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को मंडल मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कमिश्वर ने अपनी प्राथमिकताएं गिनायीं। नवागत आयुक्त ने कहा कि जन अपेक्षाओं और शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। इसके पहले मुख्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने कमिश्नर का स्वागत किया। 

वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र इससे पहले विन्ध्याचल और बस्ती मंडल के कमिश्नर रह चुके हैं। हाल ही में उनका तबादला देवी पाटन मंडल में किया गया है। बुधवार को उन्होंने मंडल मुख्यालय पहुंचकर अपनी कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होने आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित अफसरों से जानकारी ली। पत्रकारों से बात करते हुए नवागत आयुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। उनका अपना कोई स्पेशल एजेंडा नहीं है। आयुक्त ने कहा कि जनतंत्र में लोगों की अपेक्षाएं होती है और इन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे।  

कमिश्नर ने कहा कि आम जन को कैसे सहज सुविधा मिले इसपर उनका विशेष फोकस रहे है। यह विषय‌ उनकी व्यक्तिगत अभिरूचि का भी है। देवी पाटन मंडल को पुण्य क्षेत्र बताते हुए आयुक्त ने कहा कि मां आदिशक्ति पाटेश्वरी देवी ,गौतम बुद्ध और गोरक्षपीठ‌ की यह पावन धरती है। सुगरकेन इंडस्ट्री के रूप में इसकी अलग पहचान है। वह पर्यटन और कृषि विपणन में तैनात रहे हैं और देवी पाटन मंडल में पर्यटन की असीम संभावनाएं है इसलिए वह इस विषय पर भी गंभीरता से काम करेंगे।‌ सरकार की प्राथमिकता में शामिल जल जीवन मिशन को गति देने और उसका लाभ आमजन तक पहुंचाने पर उनका फोकस होगा।‌  


ये भी पढ़ें -वाराणसी : शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती का स्वामी प्रसाद पर बड़ा हमला, कहा - राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कर भेजा जाए जेल

संबंधित समाचार