वाराणसी : शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती का स्वामी प्रसाद पर बड़ा हमला, कहा - राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कर भेजा जाए जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। अस्सी स्थित डुमराबाग कॉलोनी के सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत से ऐसे राजनीतिज्ञ लोग हैं जो विवादित बयान देकर माहौल खराब करना चाहिए। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर नाराजगी जताई कहा कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। कभी राम चरित मानस पर तो कभी संत समाज को लेकर उटपटांग बयान देते रहते हैं। ऐसे आदमी पर राष्ट्रदोह का मुकदमा कर जेल में भेज देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति बाहर रहेंगे तो अनर्गल प्रलाप करेंगे। इनको देश की शांति हजम नहीं हो रहा। कहा कि वह 10 बार और जन्म लेंगे तब इनको सनातन समझ में आयेगा। 

सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के आश्रम में संत समाज द्वारा  प्रदेश के नेताओं के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम पहुंचे साधु संतों ने एक सभा का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। साधु संतों ने इस बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्या के श्री रामचरित मानस पर दिए गए बयान‌ पर नाराजगी जताई। बैठक के उपरांत देश में शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी : BHU में दूसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग

संबंधित समाचार